बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 19 Second

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ये ट्रक अमित की कार के करीब से तेजी से निकला और टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। अमित जिस कार में थे उसका सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस हादसे में अमित साहू को कोई चोट नहीं आई। ये हादसा बिलासपुर रोड में नांदघाट के पास रविवार रात को हुआ।
अमित साहू भाजपा के माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। इस हादसे में बाल-बाल बचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं, इस घटना में गाड़ी में मौजूद उनके ड्राइवर और अन्य किसी भी साथी को चोट नहीं आई। अमित ने बताया कि हाइवे पर बेतरतीब ड्राइविंग करने के मामले बढ़े हैं, हाइवे पेट्रोलिंग टीम को इस पर नजर रखनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों।

भाजपा इस अभियान के तहत लोगों से चंदा जमा कर रही है। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 25 दिसंबर को इस माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत की थी। अब भाजपा आला कमान के निर्देश पर भाजयुमो देशभर में इस अभियान को चलाने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी ये जिम्मा BJYM पर है। भाजपा इसे चंदा लेने से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के तौर पर देख रही है। इसके जरिए अधिक से अधिक युवा और महिलाओं को नमो एप के जरिए पार्टी से जोड़ा जा रहा है, नमो एप के जरिए ही डिजिटल पेमेंट ली जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

सुरक्षा बलों ने मारा गिराए एक नक्सली, देर रात शुरू हुई थी फायरिंग

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। जवानों ने मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के […]