झीरम मेमोरियल की स्थापना पर शहीद के परिजन हुए भावुक

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 56 Second

2013 को आज ही के दिन हुए झीरम हमले की कटु स्मृतियां शहीदों के परिजनों और पूरे प्रदेश के लोगों के मन में बसी है। आज झीरम शहीद दिवस में जब शहीदों का पुण्य स्मरण करने झीरम मेमोरियल की स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे तो शहीदों के परिजन बहुत भावुक हो गये। झीरम हमने में अपने पति को खोने वाली मकदली उनकी प्रतिमा को देखकर इससे लिपटकर रो पड़ीं। मकदली ने बताया कि मेरे पति ने देश के लिए बलिदान दिया। उनके और शहीदों के पुण्य स्मरण के लिए सरकार ने मेमोरियल बनाया है। यह हम सबके लिए बहुत भावुक क्षण हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षण में मुख्यमंत्री हमारे साथ हैं। सरकार ने शहीदों के परिवारों के सरोकारों का पूरा ध्यान रखा है। मेरे बेटे को पीडब्ल्यूडी में अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। शहीदों के परिवार की चिंता और उनके बलिदान को हमेशा याद रखकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।                                                                                                                 
झीरम हमले का जिक्र करते हुए मकदली ने बताया कि जब वे बाजार से घर पहुंची तब उनकी बिटिया टीवी के सामने थी। उसने रोते हुए बताया कि झीरम में हमला हुआ है और पापा शहीद हो गये हैं। इस क्षण को याद कर हम आज भी सिहर जाते हैं। मकदली ने बताया कि झीरम में शहीदों की स्मृति में जो मेमोरियल बनाया गया है वो आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के बलिदान की याद दिलाता रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुखबिरी का शक, माओवादी ने की युवक की हत्या

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने बुधवार को एक युवक की हत्या कर दी है। युवक की पहचान गढ़चिरौली जिले के एक गांव के पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने […]

You May Like