मुखबिरी का शक, माओवादी ने की युवक की हत्या

Share on Social Media

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने बुधवार को एक युवक की हत्या कर दी है। युवक की पहचान गढ़चिरौली जिले के एक गांव के पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। मामला जिले के जामभिया गट्टा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कुल्ले वजा है। जो एटापल्ली तहसील के डोड़डूर गांव का रहने वाला था। युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए एक फड़ में गया हुआ था। जब लौट रहा था उस समय ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 माओवादियों ने युवक का अपहरण कर लिया। फिर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत की सजा दे दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने उसे गांव के ही नजदीक सड़क पर फेंक दिया था। युवक के शव को देख इलाके के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची गढ़चिरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ देश में दूसरा राज्य जो नेशनल पार्क क्षेत्र में देगा वन संसाधन मान्यता पत्र

Share on Social Media पर्यटन को बढ़ावा देने कोटमसर के आदिवासी युवाओं को 15 जिप्सी वाहन दिये जाएंगे मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधानसभा के मंगलपुर में की बड़ी घोषणा रायपुर। छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य होगा, जो महाराष्ट्र के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में वन संसाधन मान्यता पत्र दिए जाएंगे। इससे […]