रायपुर पश्चिम के युवकों को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने किया क्रिकेट सामग्री भेंट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा के दानवीर भामाशाह वार्ड, गुढ़ियारी के खेलप्रेमी युवकों को क्रिकेट सामग्री का सेट भेंट किया। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के जरूरतमंद व्यक्तियों और समितियों को आवश्यक वस्तुएँ भेंट की जा रही हैं, इसी कड़ी में आज गुढ़ियारी के युवाओं को विधायक जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से बैट, बॉल और स्टंप का सेट भेंट किया गया।

युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से क्रिकेट सामग्री का सेट भेंट किया गया। आज इस भेंट कार्यक्रम में गुढ़ियारी के रमाकांत शर्मा, राधेश्याम घृतलहरे, शेख वसीम, दीपक, ओम प्रकाश, नितेश, मुकेश थ्रीले, अजय पासवान, संजय पासवान, राजा साहू, राजन साहू एवं मदन मार्कण्डे उपस्थित थे।

Next Post

सीएम भूपेश और राहुल गांधी के बीच 40 मिनट की चर्चा, बेटे की शादी में आने का भी दे दिए न्यौता

Share on Social Mediaउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार से दिल्ली लौट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संगठन की रणनीति और लोगों के रुझान आदि के संकेतों पर चर्चा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के हालात […]

You May Like