बच्ची को अगवा कर रेप किया, 20 साल की कैद: 52 साल का अधेड़, पड़ोसी की लड़की को रायपुर ले गया, 12 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 26 Second

बिलासपुर में पड़ोसी की 13 साल की बच्ची का अपहरण करने और उसके साथ 12 दिनों तक दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। उसने साल 2019 में मोहल्ले की बच्ची का अगवा कर लिया था और रायपुर में दुष्कर्म किया था। जिस बच्ची का अपहरण हुआ था, उसके माता-पिता दोनों की ही आंखों की रोशनी नहीं है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि घटना साल 2019 की है। 13 साल की बच्ची का तीन साल पहले अपहरण हो गया था। मंगला में पंचर की दुकान चलाने वाले 52 वर्षीय अधेड़ धन्नूलाल चतुर्वेदी का बच्ची के घर आना-जाना था। बच्ची के माता-पिता देख नहीं सकते। धन्नूलाल ने एक दिन मौका पाकर बच्ची को अगवा कर लिया। फिर उसे अपनी बेटी बताकर रायपुर ले गया। वहां वो बच्ची को लेकर कभी यहां कभी वहां भटकता रहा। इस घटना की शुरूआत में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। बाद में दबाव बनाने के बाद पुलिस हरकत में आई। करीब 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी के पास से बच्ची को बरामद किया गया। बच्ची ने अपने बयान में आप बीती बताई, तब पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर धन्नूलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट पेश की गई। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट विवेक कुमार तिवारी के यहां मामले में ट्रायल चला। जिसमें पीड़ित बच्ची की तरफ से अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने पैरवी की। कोर्ट ने अभियुक्त धन्नू लाल चतुर्वेदी को दोषी मानते हुए 20 साल कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

गैंगरेप पीड़िता को लेने गुंडे भेजे थे अय्याश पति ने:भाई को जान से मारने तीन बदमाश चाकू लेकर घर में घुस गए थे, वह छिपकर बचा

Share on Social Mediaइंदौर के फार्म हाउस में छत्तीसगढ़ की युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप कराने वाले आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने सारी हदें पार कर दी थीं। वह किसी भी हालत में युवती को अपने चंगुल से बचने नहीं देना चाहता था। युवती जब अपने घर बेमेतरा आ गई तो […]

You May Like