प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार की संभावना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 18 Second

रायपुर, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी और गर्म हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है।

इसके अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है। कल 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। वर्षा मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की सम्भावना है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है, जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

निलंबित आईपीएस दो दिन के रिमांड में, ईओडब्ल्यू करेगी पूछताछ

Share on Social Media जीपी सिंह को आज स्पेशल जज लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया था जहाँ उन्होंने उन्हें EOW की रिमांड पर 2 दिन के लिए भेजने का फैसला सुनाया है।