कोरोना मरीजों की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा चिंता राजधानी दिल्ली और मुंबई को लेकर है, जहां हर दिन संक्रमितों का आंकउ़ा एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। मुंबई में बुधवार को एक बार फिर 15 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। यह कल के मुकाबले 39% ज्यादा है। यहां 3 मरीजों की जान भी गई है। मुंबई में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 61 हजार 923 तक पहुंच गई है।
राजधानी दिल्ली में पिछले साल 12 मई यानी करीब 7 महीने बाद बुधवार को रिकॉर्ड 10 हजार 665 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 8 लोगों की मौत भी हुई है। इस तरह एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23 हजार 307 हो गया है। वहीं पॉजिटिविटी रेट में 11.88% का उछाल आया है।
