अधिकारियों की हवाई यात्रा पर रोक लगाई

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

चंडीगढ़. चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार को यूटी के अधिकारियों को दिल्ली दौरे के दौरान हवाई यात्रा करने और होटलों में ठहरने पर रोक लगा दी. पुरोहित ने यह फैसला एक मीडिया रिपोर्ट के बाद लिया है. रिपोर्ट में कहा गया था कि चंडीगढ़ प्रशासन के कुछ अधिकारी बिजनेस क्लास में यात्रा करते हैं और दिल्ली के पांच सितारा होटलों में ठहरते हैं.

चंडीगढ़ के सलाहकार को लिखे पत्र में पुरोहित ने कहा, जिम्मेदार अधिकारियों के रूप में यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि सार्वजनिक धन की बर्बादी नहीं होनी चाहिए. साथ ही फिजूलखर्ची को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा करेंगे वर्तमान परिस्थितियों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, यह निर्देशित किया जाता है कि अब से दिल्ली के लिए किसी भी हवाई यात्रा की अनुमति नहीं है. दिल्ली जाने वाले सभी अधिकारी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा करेंगे. इसके अलावा अधिकारी यूटी गेस्ट हाउस, पंजाब भवन या हरियाणा भवन में रुकेंगे, लेकिन किसी स्टार होटल में नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Viral Photos Of Political Leader: AI ने Pink Dress में बनाई देश के दिग्गज राजनेताओं की कुछ तस्वीरें, अब सोशल मीडिया में हो रही वायरल

Share on Social MediaViral Photos Of Political Leader: आजकल इंटरनेट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यानी AI की खूब डिमांड हैं. एआई समय-समय पर सितारों और बड़े दिग्गजों की तस्वीरों को शेयर करती रहती है. अब सोशल मीडिया में पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका […]

You May Like