एयर इंडिया जल्द 1000 से अधिक पायलट नियुक्त करेगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 42 Second

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया (एआई) अपने बेड़े और नेटवर्क के विस्तार के लिए 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्त करेगी. इनमें वरिष्ठ पायलटों के अलावा प्रशिक्षु शामिल होंगे.

एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है. इनमें बड़े आकार के विमान भी शामिल हैं. कंपनी के पास अभी 1,800 से अधिक पायलट हैं. एयरबस के ऑर्डर में 210 ए320/321 नियो/ एक्सएलआर और 40 ए350-900/1000 विमान शामिल हैं. वहीं बोइंग को एयरलाइन ने 190 737-मैक्स, 20 787एस और 10 777 विमानों का ऑर्डर दिया है.

पायलट यूनियन ने नए नियमों का किया विरोध

एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और केबिन क्रू के लिए एक संशोधित सैलरी स्ट्रक्चर को पेश किया, जिसे तब से दो पायलट यूनियनों – इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (ICPA) और इंडियन पायलट गिल्ड (IPG) – द्वारा इस आधार पर खारिज कर दिया गया है कि लेबर प्रैक्टिस के कथित उल्लंघन में एयरलाइन ने नए अनुबंधों को अंतिम रूप देने से पहले उनसे परामर्श नहीं किया.

टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था. एयर इंडिया अब 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती कर रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट के खिलाफ याचिका खारिज की

Share on Social Mediaसुप्रीम कोर्ट से कई दिनों बाद उद्धव ठाकरे समूह को बड़ी राहत की खबर मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्टी की चल या अचल संपत्ति को अलग करने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. याचिका में यह भी […]