अक्षय तृतीया पर फिर बढ़ सकती है सोने की मांग और कीमत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 56 Second

दुनियाभर में बैंकिंग संकट की लहर, बाजार की उथल-पुथल और मंदी की आशंका ने निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया है. हमेशा से सुरक्षित निवेश का विकल्प रहे सोने ने तेजी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और पहली बार 61 हजार के भी पार निकल गया. विशेषज्ञों के अनुसार इस अक्षय तृतीया पर सोने की मांग और इसकी कीमतों में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

उनका कहना है कि इस साल सोने में तेजी बनी रहेगी. वर्ष 2023 में अब तक सोना 12 फीसदी और चांदी 11 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है.

सर्वकालिक स्तर को छुआ बीते पांच अप्रैल को सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर जा पहुंचा था और इसके भाव 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए. इससे पहले बीते 20 मार्च को सोने का भाव 60,100 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. अब भी यह रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा है. 14 अप्रैल को इसका भाव 61,780 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

पिछली अक्षय तृतीया से अब तक 20 फीसदी रिटर्न पिछले साल अक्षय तृतीया 3 मई को थी और इस बार 22 अप्रैल को है. तीन मई को सोना 50,808 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका था. अभी सोना सर्राफा बाजार में औसतन 61,780 रुपये पर पहुंच गया है. इस लिहाज से देखें तो पिछले साल से इस साल तक अक्षय तृतीया पर इसने 20 का रिटर्न दिया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराया

Share on Social Mediaमुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 22वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया. आईपीएल के इस सीजन में मुम्बई की चार मैचों में यह दूसरी जीत है. केकेआर की […]

You May Like