ट्विटर का लोगो फिर बदला नीली चिड़िया वापस आई

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

एलन मस्क ने एक बार फिर ट्विटर के लोगों में बदलाव किया है. अब फिर से ट्विटर पर नीली चिड़िया वापस आ गई है. अब ट्विटर वास्तव में पहले की तरह नजर आ रहा है.

दरअसल, तीन दिन पहले ट्विटर का लोगो चर्चा का विषय बन गया था, जब ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर बर्ड लोगो को डॉजकॉइन लोगो से बदल दिया था. उस दौरान लोगों को लगा था कि डॉजकॉइन लोगो कुछ घंटों के लिए रहेगा और बाद में हट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि, डॉजकॉइन लोगो केवल वेब वर्जन में दिखाई दे रहा था. ट्विटर बर्ड लोगो को डॉजकॉइन में बदलने के बाद एलन मस्क ने इसका मजाक भी उड़ाया था.

अभी तक यह किसी को समझ नहीं आया है कि एलन मस्क ने लोगो में यह बदलाव किया. लोगो में कुत्ते की फोटो के बाद ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा. पहली नजर में तो लोगों को लगा कि ट्विटर हैक हो गया है. बाद में एलन मस्क के ट्वीट के बाद लोगों को राहत मिली कि यह काम मस्क का ही है.

ट्विटर वेरिफाइड कर रहा अनफॉलो

यदि आप ट्विटर पर एक्टिव हैं तो आपको पता ही होगा कि जब किसी का अकाउंट वेरिफाइड होता है तो ट्विटर वेरिफाइड अकाउंट उसे फॉलो करता है. अब अचानक से ट्विटर वेरिफाइड ने सभी यूजर्स को अनफॉलो कर दिया है. फिलहाल ट्विटर वेरिफाइड किसी को फॉलो नहीं कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वीर बजरंगी के शोभायात्रा में शामिल हुए सुशील सन्नी अग्रवाल

Share on Social Mediaरायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर के आंबेडकर चौक में वार्ड के युवा साथियों द्वारा भगवान बजरंग बली का विशाल शोभायात्रा निकाला गया था. इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल शामिल हुए. […]