दर्द निवारक, एंटीबायोटिक से लेकर जरूरी दवाएं हो सकती हैं महंगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 59 Second

महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अगले महीने से एक और झटका लगने वाला है. अब जरूरी दवाओं के लिए लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल से दर्द निवारक से लेकर एंटीबायोटिक समेत 900 जरूरी दवाओं के दाम बढ़ने वाले हैं. सरकार वार्षिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में बदलाव के अनुरूप दवा कंपनियों को बढ़ोतरी की अनुमति देने के लिए तैयार है. सूत्रों के मुताबिक, आवश्यक दवाओं की कीमतों में 12 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है. दवा मूल्य नियामक नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने बताया कि सरकार द्वारा अधिसूचित डब्ल्यूपीआई में वार्षिक परिवर्तन 2022 के आधार पर दाम बढ़ाए जाते हैं. बीते साल एनपीपीए ने डब्ल्यूपीआई में 10.7 फीसदी बदलाव की घोषणा की थी. इसने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में 800 अनुसूचित दवाओं के दाम को प्रभावित किया था.

लगातार दूसरे साल दवाओं के कीमतों में वृद्धि रिपोर्ट के मुताबिक, दवाओं के दाम 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकते हैं. ऐसे में 1200 से ज्यादा अनुसूचित दवाओं की कीमतों पर प्रभाव पड़ने की आशंका है. यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब अनुसूचित दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी होगी. अभी निर्धारित दवाओं की कीमतों में 10 फीसदी तक इजाफा किया जा सकता है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्विटर पर ब्लूटिक के बिना 15 अप्रैल से वोट भी नहीं कर पाएंगे

Share on Social Mediaवाशिंगटन . पिछले महीने ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने एक ट्वीट के रिप्लाई में कहा था कि वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए ब्लू टिक अनिवार्य होगा. अब इसकी उन्होंने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी. मस्क ने अपने ट्वीटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा […]