बाजार में निवेश की सीमा बढ़ा सकता है ईपीएफओ

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 18 Second

नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) शेयर और उससे संबंधित निवेश उत्पादों में निवेश की मौजूदा सीमा 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है. एक सूत्र के अनुसार, 29 और 30 जुलाई को होने वाली ईपीएफओ न्यासियों की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने की संभावना है.
फिलहाल ईपीएफओ निवेश योग्य जमा का पांच प्रतिशत से 15 प्रतिशत इक्विटी या इक्विटी संबंधित योजनाओं में निवेश कर सकता है. इस सीमा को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर ईपीएफओ के परामर्श निकाय वित्तीय लेखा और निवेश समिति (एफएआईसी) ने विचार किया और मंजूरी दी है. एफएआईसी की सिफारिश को विचार और मंजूरी के लिये ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के समक्ष रखा जाएगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय दल से कल करेंगे संवाद

Share on Social Mediaनई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के साथ 20 जुलाई को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी.कोच भी होंगे शामिल कार्यालय ने बताया कि इस बातचीत में […]

You May Like