Virat Kohli की चोट से टीम RCB परेशान, अगले मैच की तैयारी प्रभावित

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 11 Second

नई दिल्ली । वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (RCB Vs MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में RCB ने न केवल 18 रनों से जीत दर्ज की, बल्कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kolhi) ने कई ऐतिहासिक कीर्तिमान भी अपने नाम किए। हालांकि, जीत के जश्न के बीच विराट कोहली की एड़ी में लगी चोट (Virat Kohli Injury Update) ने टीम और प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है।
विराट का संघर्ष और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। हालांकि, वह बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले संघर्ष करते दिखे, लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए।

कोहली अब IPL इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन पूरे किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने क्रिस गेल (47 बार) को पछाड़ते हुए T20 क्रिकेट में सबसे अधिक 48 बार ‘100 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी’ करने का विश्व रिकॉर्ड (IPL World Records) भी अपने नाम कर लिया।
मैदान से बाहर रहे कोहली, क्या चोट गंभीर है?

अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर आउट होने से कोहली काफी निराश दिखे और उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट भी फेंका। सबसे ज्यादा चिंता तब हुई जब आरसीबी फील्डिंग के लिए उतरी और कोहली मैदान पर नहीं दिखे। एड़ी की चोट की वजह से वे पूरे समय डगआउट में ही बैठे रहे।

उनकी स्थिति पर अपडेट देते हुए टीम के खिलाड़ी रजत पाटीदार ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि कोहली को एहतियात के तौर पर बाहर रखा गया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और विराट जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।
मैच का लेखा-जोखा

आरसीबी के 240 रनों के जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी कड़ी चुनौती पेश की। शेरफेन रदरफोर्ड की नाबाद 71 रनों की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई ने 222 रन बनाए, लेकिन अंततः आरसीबी ने 18 रनों से बाजी मार ली। कोहली की फील्डिंग में अनुपस्थिति के बावजूद टीम ने दबाव बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा

Share on Social Mediaबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगी बहनें हैं, जो नाम बदलकर […]

You May Like