रायपुर शुक्रवारी बाजार में महिला से झपटमारी, गले से सोने की चेन पार

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा स्थित शुक्रवारी बाजार में महिला से झपटमारी हुई है। सब्जी खरीदने पहुंची महिला के गले से अज्ञात महिला ने सोने की चेन झपटकर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भवानी नगर कोटा निवासी सुरभि बघेल ने लिखित शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की शाम वह अपनी मां पद्मा बघेल के साथ शुक्रवारी बाजार सब्जी लेने गई थीं। दोनों पंडरपुरी चाय के सामने सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला सिर ढके हुए उनके आस-पास घूमती रही।

परिजनों को लगा कि वह भी सब्जी खरीद रही है। कुछ देर बाद जब उनकी मां को गले में हलचल महसूस हुई और हाथ लगाया तो सोने की चेन गायब थी। पीड़िता के अनुसार गले से झपटी गई चेन लगभग एक तोला सोने की थी, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है। घटना शाम करीब 7:45 से 8 बजे के बीच की बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सटोरियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 सटोरिए गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर: राजधानी के राजेंद्र नगर से दो सटोरियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई के तहत गोवा में छापा मारकर चार और सटोरियों को पकड़ा गया है। इस तरह कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस […]

You May Like