EVM में गड़बड़ी के आरोपों पर बिफरे डिप्टी सीएम शर्मा, कहा- जहां कांग्रेस की हुई जीत, वहां ईवीएम कैसे हो गई ठीक

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर. बिहार चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि वह चुनाव में काम नहीं करते और ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है. वह दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए और फिर भी नेता प्रतिपक्ष बने बैठे हैं. किसको श्रेय जाता है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस पर सोचना चाहिए कि उन्होंने संस्थाओं को बर्बाद और बदनाम भी. जहां आपकी (कांग्रेस) की जीत हुई, वहां ईवीएम ठीक कैसे हो गई? छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हो चुके धान खरीदी को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इस बार 1 लाख अतिरिक्त किसानों ने पंजीयन कराया है. रकबा भी बढ़ा है. सरकार सभी किसानों का धान खरीदेगी. एग्रीस्टेक के माध्यम से पंजीयन प्रक्रियाएं जारी है. उन्होंने कहा कि जहां धान नहीं होगा, वहीं का पंजीयन रोका जाएगा. वीरेन्द्र तोमर की गिरफ्तारी और करणी सेना के प्रदर्श की चेतावनी मामले पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि कोई भी सामाजिक संस्था अच्छे काम के लिए होती है, अपराधियों के समर्थन के लिए नहीं. अपराधी तो अपराधी होता है, फिर चाहे वह किसी भी संस्था से जुड़ा हो. यदि अपराधी संस्था से जुड़े है, उस संस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गड़बड़ करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा. उनके खिलाफ सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में शुरू हुई धान खरीदी, मुख्यमंत्री साय ने बताया किसानों के सरकार पर विश्वास का उत्सव

Share on Social Mediaरायपुर। प्रदेश में तयशुदा कार्यक्रम के हिसाब से आज से धान खरीदी शुरू हुई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के जरिए धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर […]

You May Like