मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने की मुलाकात, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन की दिशा में सरकार के कामों को सराहा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री ओराम से छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ओराम को राज्य में आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ओराम को बताया कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति बहुत समृद्ध है, जिसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री ओराम ने राज्य में आदिवासी उत्थान की दिशा में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव और पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व विधायक का देसी अंदाज : राजनीति के साथ खेतों में पसीना बहा रहे हैं संतराम नेताम

Share on Social Mediaकोंडागांव. नेताओं को अक्सर राजनीतिक मंचों पर भाषण देते देखा जाता है, लेकिन जब वह खुद खेतों में उतरकर मजदूरों के साथ पसीना बहाए, तो दृश्य अपने आप में खास बन जाता है. ऐसा ही नजारा इन दिनों केशकाल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा […]

You May Like