दो स्टापडेम निर्माण के लिए 6.56 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सक्ती जिले में दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड सक्ती के अंतर्गत लोकल नाला पर सुआडेरा सह रपटा निर्माण के लिए 3 करोड़ 61 लाख 68 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह भालूडेरा स्टापडेम सह रपटा निर्माण के लिए दो करोड़ 95 लाख 16 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण कार्य हो जाने पर निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंचाई योजना के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो-परियोजना, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के 87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 30 सितंबर की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। सांसद श्री महेश कश्यप, नगर निगम महापौर श्री संजय पांडे ने श्रीरामलला दर्शन […]

You May Like