‘कांग्रेस से यूपी में मध्य प्रदेश जैसा व्यवहार होगा’ अखिलेश यादव

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 17 Second

लखनऊ . मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बेरुखी से खफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं और साफ कह दिया है कि अब कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव में वैसा ही व्यवहार होगा, जैसा उसने मध्य प्रदेश में सपा के साथ किया है.

अखिलेश ने कांग्रेस के नेताओं पर धोखा देने व भाजपा से मिले होने का आरोप भी लगाया. बोले-अगर मुझे पता होता तो मध्य प्रदेश में अपने नेताओं को बात करने के लिए न भेजता. साथ ही अखिलेश ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की.

अखिलेश गुरुवार को सीतापुर में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि अगर यह मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है, तो हमारे नेता मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेताओं से नहीं मिलते. सूची भी नहीं देते. गठबंधन अगर राष्ट्रीय स्तर पर लोकसभा चुनाव के लिए है तो उस समय बात होगी और विचार किया जाएगा. सपा के साथ जैसा व्यवहार होगा, वैसा ही व्यवहार कांग्रेस के साथ यहां भी देखने को मिलेगा.

अजय राय बोले- मध्य प्रदेश में साथ दीजिए

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वह एक साधारण आदमी हैं और अपनी पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता हैं, अखिलेश यादव उनके लिए कोई भी शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को उन्हें जो कहना हो कहें, लेकिन भाजपा को हराने के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस का साथ दें. गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर उन्होंने कहा कि सपा के साथ गठबंधन राष्ट्रीय स्तर या प्रदेश स्तर पर होने की जानकारी नहीं है.

प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं अखिलेश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कोई हैसियत नहीं है. ‘इंडिया’ गठबंधन की पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हुई बैठक में वह मौजूद नहीं थे, ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में क्या जानते हैं कि वहां पर क्या-क्या बातें हुई है. यह बीजेपी से मिले हुए लोग हैं. मुझे पता होता कि कांग्रेस के लोग धोखा देंगे तो मैं अपने नेताओं को कांग्रेस नेताओं की बैठक में कभी नहीं भेजता.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन..

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ विधानसभा चनावों की तारीखों का ऐलान हो चूका है। विधासभा चङाव जितने के लिए राजनैतिक पार्टियों में हल चल तेज़ हो गई है। बता दे की आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन 114 नामांकन पत्र दाखिल किए […]

You May Like