रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी‘‘ के दौरान शराब कोचियों पर कार्रवाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 36 Second

रायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है.

इसी क्रम में दिनांक 16.07.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांगतर्गत लालपुर भाठापारा स्थित मील के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी विधानसभा को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम भुनेश्वर सेन निवासी लालपुर भाठापारा विधानसभा रायपुर का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में शराब रखा होना पाया गया. शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में भुनेश्वर सेन से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था. जिस पर टीम द्वारा आरोपी भुनेश्वर सेन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 52 पौवा देशी शराब तथा बिक्री नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 8,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 210/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया.

इसी प्रकार टीम के सदस्यों द्वारा थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत पाडेपारा छपोरा में आरोपी गुलाबचंद वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 56 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 6,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 211/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया.

गिरफ्तार आरोपी

  1. भुनेश्वर सेन पिता अर्जुन सेन उम्र 30 साल निवासी ग्राम लालपुर भाठापारा थाना विधानसभा रायपुर.
  2. गुलाबचंद वर्मा उर्फ परेवा पिता गुहरीराम वर्मा उम्र 45 साल निवासी पाडेपारा छपोरा थाना विधानसभारायपुर
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली त्योहार के अवसर पर प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कही यह बड़ी बाते...

Share on Social Mediaरायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह जीवन के उल्लास का त्योहार है। जीवन में उल्लास ऐसे ही नहीं आता। इसके लिए वातावरण बनाना होता है। हमारे प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पिछले पौने […]