नाले में मिला इंजीनियर का शव

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 48 Second

बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के सरसेनी स्थित काजू फैक्ट्री के पास सकर्रा में रहने वाले इंजीनियर का शव मिला है। गांव के लोगों को आशंका है। इधर घटना की सूचना के बाद भी पुलिस की टीम तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।

बताया जा रहा है कि इंजीनियर और गांव के कुछ लोग देर रात तक बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद इंजीनियर घर नहीं लौटा था। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

हिर्री क्षेत्र के सकर्रा में रहने वाले भास्कर शर्मा इंजीनियर थे। कुछ सालों से पुणे में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। दिवाली पर वे छुट्टियों में घर आए थे। इसके बाद वे गांव में ही रह रहे थे। बुधवार की रात वे गांव के लोगों के साथ काजू फैक्ट्री के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद उनके साथ के लोग गांव लौट गए।

इधर इंजीनियर पूरी रात घर नहीं पहुंचे। सुबह गांव के लोगों ने उनकी लाश नाले में देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके तीन घंटे बाद भी पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोगों को आंशका है कि किसी ने इंजीनियर की हत्या कर शव नाले में फेंक दी है। पुलिस के लापरवाही के चलते संदेहियों के भागने की आशंका व्यक्त की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित अम्बिकापुर आगमन की तैयारियों का लेकर प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली बैठक

Share on Social Mediaआगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस  के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संभावित अंबिकापुर आगमन को लेकर अम्बिकापुर में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में आज आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग […]

You May Like