राज्य स्तर के नेताओं ने खोला प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा,हटाने की मांग को लेकर पहुँचे दिल्ली ….

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

महाराष्ट्र : राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस में भी अंतर कलह के संकेत मिल रहे है। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ बड़े नेताओं का शिष्ट मंडल दिल्ली पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार महाविकास आघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय वडेट्टीवार समेत कुछ बड़े नेताओं का शिष्ट मंडल आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचा है। यह शिष्ट मंडल हाई कमांड से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को हटाने की मांग करेंगे। आशिष देशमुख को 6 साल के लिए पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने भी नाना पटोले के खिलाफ जम कर हमला बोला है। कहा जा रहा है कि इस शिष्टमंडल का नेतृत्ल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार कर रहे हैं। वे नाना पटोले की ओर से चंद्रपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवतले को आनन-फानन में निकाले जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि वे नाना पटोले को हटाए जाने की मुहिम शुरू कर चुके हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन की खिलाड़ी को हराकर कर पीवी सिंधु सेमीफाइनल में, किदाम्बी श्रीकांत हारे....

Share on Social Mediaनई दिल्ली : भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पीवी सिंधू ने एकल में चीन की यि मान झांग को हराया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने निचली रैंकिंग वाली झांग को 21 . 16, 13 . 21, […]

You May Like