एक दूसरे देश की Degree को अपने देशों में मान्यता देंगे ऑस्ट्रेलिया और भारत – Anthony Albanese

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रलिया और भारत सरकारों ने शिक्षा योग्यता मान्यता मैकेनिज्म को अंतिम रूप दे दिया है. इसके तहत भारत की डिग्री ऑस्ट्रेलिया में और वहां की डिग्री भारत में मान्य होगी.

अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय यहां गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय कैंपस स्थापित करेगा.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. अल्बनीस ने कहा कि दोनाें देशो ने शिक्षा योग्यता को लेकर एक नए मैकेनिज्म को अंतिम रूप दे दिया है. इस नए मैकेनिज्म का मतलब है कि यदि आप एक भारतीय छात्र हैं और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं या अध्ययन कर चुके हैं, तो घर लौटने पर आपकी को मान्यता दी जाएगी. इसी तरह भारत की डिग्री ऑस्ट्रेलिया में भी वैध होगी. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीस ने कहा कि छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी. प्रधानमंत्री ने उन भारतीय छात्रों के लिए एक नई छात्रवृत्ति की भी घोषणा की जो ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करना चाहते हैं. छात्रवृत्ति व्यापक मैत्री कार्यक्रम का हिस्सा है, जो ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामुदायिक संबंधों को बढ़ावा देना चाहता है.

अल्बनीस ने कहा कि यह किसी भी देश के साथ भारत द्वारा स्वीकृत सबसे व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यवस्था है. इसने भारतीय छात्रों को नवीन और अधिक सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा प्रदाताओं के लिए व्यावसायिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा. अल्बनीस ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय यहां गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय कैंपस स्थापित करेगा. इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद थे.

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस बुधवार शाम 4 बजे के करीब विशेष विमान से चार दिवसीय यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे. हवाई अड्डे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और अहमदाबाद मेयर ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस अहमदाबाद हवाईअड्डे से सीधे साबरमती आश्रम गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की. अल्बनीस ने राजभवन में होली उत्सव में भाग लिया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और आचार्य देवव्रत को रंग लगाया. इसी बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच देखने गुरुवार सुबह 8.30 बजे मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे और दोनों करीब 2 घंटे तक मैच देखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अफगानिस्तान में बम ब्लास्ट, तालिबान के गवर्नर की मौके पर ही मौत

Share on Social Mediaयुद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान में एक और बड़ा बम धमाका हुआ है और इस बार का बम ब्लास्ट प्रांतीय सरकार की बैठक के दौरान हुआ है, जिसमें गवर्नर की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया है, कि अफगानिस्तान के […]

You May Like