स्वर्ण मंदिर के पास 5 दिनों में तीसरा धमाका,पांच दबोचे

Share on Social Media

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास बुधवार आधी रात को फिर धमाका हुआ. बीते पांच दिनों में हरमंदिर साहिब के पास यह तीसरा धमाका था. इस बीच, पुलिस ने हेरिटेज स्ट्रीट में हुए इन धमाकों से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में अमृतसर को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है.

डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि पहले धमाके के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच, आरोपियों ने बुधवार देर रात 1240 बजे तीसरा धमाका कर दिया. धमाके की आवाज तीन सौ मीटर दूर तक सुनाई दी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों ने खुलासा किया कि अमृतसर को दहलाने की साजिश रची गई थी. आरोपियों की पहचान आजाद वीर सिंह, अमरीक सिंह, साहब सिंह, धर्मेंद्र और हरजीत के रूप में हुई. इनसे विस्फोटक भी बरामद किया गया है.

आजादवीर और अमरीक सिंह ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर क्लोराइड एवं ब्रोमाइट्स के बीच सल्फर मिलाकर आईईडी तैयार किया. आजादवीर ने यह विस्फोटक आरोपी धर्मेंद्र के जरिये अन्नगढ़ के साहिब सिंह से मंगवाया था. साबा ने विस्फोटक आरोपी हरजीत सिंह को दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समलैंगिक विवाह मामले में सुरक्षित रखा फैसला

Share on Social Mediaसुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के आग्रह वाली याचिकाओं पर गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने मामले में 10 दिन की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. […]