रेल पटरी पर आई जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होने से बची

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 16 Second

धनबाद. गोमो-मतारी रेलखंड पर रामाकुंडा हॉल्ट के पास शनिवार शाम रेलवे लाइन पर एक जेसीबी मशीन अचानक से आ गई. उसी समय वहां से मालगाड़ी गुजर रही थी. किसी तरह मालगाड़ी को रोका गया. जेसीबी के चालक की घोर लापरवाही के कारण यहां बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई. आरपीएफ ने जेसीबी के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मालगाड़ी के चालक दल ने अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगाया और मालगाड़ी को रोक दिया. पीडब्ल्यूआई के कर्मियों ने भी लाल झंडा दिखा कर मालगाड़ी को रुकने का इशारा किया. इस घटना को मालगाड़ी के चालकों ने मोबाइल में कैद कर लिया. रविवार को सोशल मीडियो पर ट्रैक पर जेसीबी आने का वीडियो खूब वायरल हो रहा था. बताया जा रहा है कि रामाकुंडा गांव के पास प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत, हटाई आरक्षण पर लगी रोक

Share on Social Mediaरायपुर.छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में 58% आरक्षण लागू करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इस आरक्षण पर लगी रोक हटा दी है. साथ ही भर्ती और प्रमोशन प्रक्रिया भी तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए […]

You May Like