पति को कायर, निकम्मा कहना तलाक का आधार: हाईकोर्ट

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 39 Second

नई दिल्ली. पत्नी का अपने पति को कायर या निकम्मा कहना क्रूरता है. यह तलाक का मजबूत आधार हो सकता है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक फैसले में यह टिप्पणी की. कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर महिला पति पर उसके माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाती है तो यह भी तलाक का आधार होगा.

जस्टिस सौमेन सेन और जस्टिस उदय कुमार की पीठ ने कहा कि भारतीय परिवार में बेटे का शादी के बाद माता-पिता के साथ रहना आम है. उसकी पत्नी उसे माता-पिता से अलग करने का प्रयास करती है तो उसके लिए न्यायोचित कारण होना चाहिए. पीठ ने कहा, भारतीय संस्कृति माता-पिता के भरण-पोषण के लिए पुत्र के दायित्व की अवधारणा का पोषण करती है. महिला पति को समाज की सामान्य प्रथा से विचलित करने का प्रयास करती है तो उसके पास उचित कारण होने चाहिए. पत्नी के कहने पर माता-पिता से अलग हो जाना भारत में आम बात नहीं है. पीठ पश्चिम मिदनापुर की फैमिली कोर्ट के 25 मई, 2009 के उस आदेश को चुनौती देने वाली पत्नी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें पति को पत्नी की क्रूरता के आधार पर तलाक का आदेश दिया गया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी जमा होगा टैक्स

Share on Social Mediaदुर्ग. बीते वित्तीय वर्ष का अब तक टैक्स जमा नहीं कर पाए लोगों के लिए राहत वाली खबर है. नगर निगम द्वारा ऐसे लोगों से अब 30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी टैक्स लिया जाएगा. अब तक वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक टैक्स जमा नहीं कराने वाले से […]

You May Like