पायलट की ड्रेस में द्रौपदी मुर्मू फायटर जेट की को-पायलट बनीं , प्रतिभा पाटिल के बाद ऐसा करने वाली दूसरी महिला प्रेसिडेंट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को पायलट रूप में नजर आईं.

राष्ट्रपति मुर्मू अपनी पारंपरिक पोशाक साड़ी की जगह एयरफोर्स पायलट की पोशाक पहने नजर आईं. यह नजारा था असम के तेज एयरफोर्स स्टेशन का, जहां राष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई से उड़ान भरी. राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर हैं.

उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की. इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं. उन्होंने 2009 में पुणे वायु सेना बेस से सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी.

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई के एमके-30आई से उड़ान भरी. यह दो सीटों वाला लड़ाकू विमान है, जिसे रूस ने विकसित किया है. भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने लाइसेंस के तहत इसका निर्माण किया है.

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बनाए थे दो रिकॉर्ड

मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थीं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल ने उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो गई हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर असम में हैं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के असम दौरे पर हैं. महामहिम 6 अप्रैल को असम पहुंची थीं. पहले दिन उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन किया. इसके बाद 7 अप्रैल को राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को हरी झंडी दिखाई. शुक्रवार को दो दिवसीय गज महोत्सव का उद्घाटन किया और उसके बाद गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने पर आयोजित जश्न में शामिल हुईं.

शनिवार को गुवाहाटी से राष्ट्रपति तेजपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पहुंची. यहां पर एयर मार्शल एसपी धारकर ने सुप्रीम कमांडर का स्वागत किया.

देश के राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद द्रौपदी मुर्मू का असम का यह दूसरा दौरा है. राष्ट्रपति के पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट कर स्वागत किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मछली फंसाने गया युवक की लाश कुएं में तैरती मिली

Share on Social Mediaकोरबा. बड़े शौक के साथ कल सायं मछली फंसाने वाला कांटा बंसी फांदा लेकर शिकार करने डूमरडीह में नाला किनारे निकले युवक की आज तड़के बीच रास्ते में स्थित एक कच्चे कुएं में तैरती लाश देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची रजगामार […]

You May Like