तीन जानलेवा बीमारियों ने चिंता बढ़ाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 55 Second

देश में गुरुवार को चार माह बाद कोरोना के करीब आठ सौ नए मामले सामने आए. इससे साढ़े तीन माह बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या फिर से पांच हजार के पार हो गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण में बढ़ोतरी का रुझान है. सरकार ने जांच बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए हैं. पांच फीसदी नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी. उत्तर प्रदेश, पुडुचेरी, केरल और हिमाचल में चार लोगों की मौत भी दर्ज की गई.

कोरोना संक्रमण की 19 राज्यों में बढ़ोतरी

स्वाइन फ्लू पर भी सरकार की नजर

देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है. केंद्र ने इसे लेकर भी राज्यों को सतर्क किया है. यह फ्लू सुअर के जरिये इंसान में फैलता है और दो महीनों के दौरान इसके 955 मामले मिले. इस दौरान पांच राज्यों तमिलनाडु में 545, महाराष्ट्र में 170, गुजरात में 74, केरल में 42 और पंजाब में 28 मामले पाए गए हैं.

796 मरीज कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में मिले

इन राज्यों में मामले बढ़े

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा व अन्य.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनीष सिसोदिया को 5 दिन और ईडी की रिमांड पर भेजा

Share on Social Mediaनई दिल्ली . आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को अदालत से कोई राहत नहीं मिली. अदालत ने सिसोदिया की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ा दी. हालांकि, ईडी ने सात दिन की और रिमांड मांगी थी. […]

You May Like