स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से की शादी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 17 Second

मुंबई. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा के नेता फहद अहमद से शादी कर ली है. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने शादी से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. स्वरा भास्कर ने बताया कि वह सपा के महाराष्ट्र प्रदेश यूथ प्रेसिडेंट फहद अहमद के साथ रिश्ते में थीं. ट्विटर पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आप कहीं बाहर बहुत कुछ, बहुत दूर तक ढूंढते हो जबकि वह आपके पास ही होती है. हम प्यार खोज रहे थे, लेकिन हमने पहले दोस्ती पाई. इसके बाद हमने एक-दूसरे को खोजा.

स्वरा ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो में फहद के साथ खिलखिलाते प्यार की यादों का कोलाज पेश किया है. दोनों के साथ-साथ किए गए मूवमेंट, साथ बिताए पल, दोनों के सहज भाषण, इन सब पलों को यह वीडियो अपने में समेटे हुए है.

फहद समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पिछले साल ही सपा ज्वाइन की थी. दोनों की मुलाकात 2020 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी. इस आंदोलन में दोनों ने साथ में पहली सेल्फी ली. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, हमने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ले सकता है बड़ा एक्शन , ई-फार्मेसी पर लगाम कसने की तैयारी

Share on Social Media ई-फार्मेसी को लेकर केंद्र के तेवर सख्त है. सरकार ई-फार्मेसी पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है. केंद्र का मानना है कि ई-फॉर्मेसी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स कानून के नियमों का उल्लंघन है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, करीब […]

You May Like