छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव जिहाद का मामला सामने आया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 11 Second

छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिसमें शाहबाज नाम के युवक ने युवती को बस इस वजह से पेचकस से गोद दिया क्योंकि वह उससे फोन पर बात नहीं कर रही थी. शाहबाज उसे मारने के लिए गुजरात से फ्लाइट लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचा था. युवती आदिवासी समाज की थी, जो नामांतरण कर ईसाई बन गई थी.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की पंप हाउस कालोनी में शनिवार को दिनदहाड़े 21 साल की युवती नीलकुसुम को पेचकस से 51 जगह गोदा गया. लाश के मुंह पर तकिया रखा हुआ था, उसकी चीख कोई और न सुन सके इसलिए आरोपित शाहबाज ने ऐसा किया. घटनास्थल से फ्लाइट की दो दिन पुरानी गुजरात की टिकट मिली है, जो शहबाज खान नाम से है. इस मामले में नीलकुसुम के स्वजन ने बताया कि शाहबाज तीन साल पहले जशपुर से कोरबा के बीच चलने वाली यात्री बस का कंडक्टर था. नीलकुसुम उससे बात नहीं करना चाहती थी इसलिए वह नाराज था. पुलिस को काल डिटेल से भी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी.

आरोपित व्हाट्सएप काल के जरिए भी बात किया करता था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार पेचकस के वार से हुए घाव के बाद अधिक खून बहने से नीलकुसुम की मौत हुई. उसके सीने पर पेचकस से 34 बार, पीठ की ओर 16 बार और बगल में एक बार वार किया गया था. हृदय के पास वाला जख्म ज्यादा गहरा था. शाहबाज को ढूंढने पुलिस की अलग-अलग चार टीम का गठन किया गया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐसा देश जहां आज तक यहां नहीं मिला कोरोना का एक भी मामला

Share on Social Mediaदुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कोरोना (Corona) का एक भी मामला सामने नहीं आया. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इसकी पुष्टि की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की लिस्ट में मौजूद 196 देशों में केवल एक ही […]

You May Like