छत्तीसगढ़ में फिर जीतेंगे: खड़गे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

जांजगीर. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करेगी. उन्होंने लोगों से संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन करने का आग्रह किया.

खड़गे यहां राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम भरोसे का सम्मेलन में बोल रहे थे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सत्ता पक्ष के नेता मौजूद थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, भाजपा के नेतृत्व वाला केंद्र लोगों को तबाह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए और अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहिए.

हम छत्तीसगढ़ (विधानसभा चुनाव) में पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं. हम संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं. इसलिए हमें पूरे देश में काम करना होगा. खड़गे ने कहा कि भाजपा सिर्फ 1962 के चीन युद्ध का हवाला देती है, लेकिन यह भूल जाती है कि वह इंदिरा गांधी ही थीं, जिन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की स्वास्थ्य प्रणाली को बीमार बना दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शेयर बाजार में दिल्ली के निवेशकों का हिस्सा घटा

Share on Social Mediaनई दिल्ली . सेबी की वार्षिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि शेयर बाजार में किए जाने वाले निवेश में देश के शीर्ष 10 शहरों में दिल्ली की हिस्सेदारी में कमी आई है. नकदी खंड के टर्नओवर में दिल्ली की हिस्सेदारी 2022-23 में कम हुई है. […]

You May Like