बेंगलूरु. कर्नाटक के हगली गांव के एक स्कूल में शिक्षक ने चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई के बाद उसे पहली मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया. इससे छात्र की मौत हो गई. आरोपी शिक्षक फरार है.
पुलिस ने बताया कि आदर्श प्राथमिक विद्यालय में संविदा पर नियुक्त शिक्षक मुथप्पा ने छात्र भरत की पहले फावड़े से पिटाई की. इससे भरत गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद भी मुथप्पा का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसे स्कूल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बच्चे के परिवार की शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने भरत की मां की भी पिटाई की थी. वह भी इसी स्कूल में शिक्षिका है. फिलहाल उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.
नाबालिग से बलात्कार के दोषी को 20 साल जेल
Tue Dec 20 , 2022
Share on Social Mediaपॉक्सो मामलों की विशेष कोर्ट ने नाबालिग पीड़िता के अपहरण व बलात्कार को दोषी को बीस साल कारावास की सजा सुनवाई है. कोर्ट ने झालावाड़ निवासी हेमराज मीणा उर्फ डामा पर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए कहा कि दोषी का कृत्य पीड़िता के व्यक्तित्व व […]
You May Like
-
नक्सलियों ने डामर प्लांट को किया आग के हवाले
rashtrapathnews.com November 27, 2023
