पठान की रिलीज के पहले शाहरुख खान ने मां वैष्णो देवी के पास अर्जी लगाई है। वह फिल्म के रिलीज के पहले देवी के दर्शन करने पहुंचे। शाहरूख के साथ जबरदस्त सिक्योरिटी भी देखने को मिली, वही फैंस अपने एक्टर को सामने देखकर काफी क्रेजी नजर आ रहे थे।

शाहरुख खान को रविवार को कटरा में देखा गया। सिक्योरिटी के साथ शाहरुख वैष्णो देवी पहुंचे। यहां उनके साथ कुछ दोस्त भी थे। शाहरुख ने ऊपर मां वैष्णो देवी के भवन में पहुंचकर देवी की पूजा अर्चना की। इस बीच उन्होंने जगह-जगह रुककर अपने फैंस से मुलाकात भी की है। शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, जिससे लोग उन्हें पहचान न पाएं।रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर में दर्शन करने के बाद शाहरुख खान आज मुंबई वापस लौट आएंगे।
आपको बता दें कि शाहरुख मुस्लिम होने के बाद भी सभी धर्म को मानते हैं। उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी कर इस बात को साबित कर दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि उनके घर में एक तरफ कुरान रखी है तो दूसरी तरफ हिंदू धर्म ग्रंथ गीता भी रखी हुई है।
