सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी छूट:  अश्विनी वैष्णव

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीनियर सिटीजन्स (senior citizens) को मिलने वाली छूट को लेकर रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw ने बड़ी जानकारी दी है. रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट (Railway Concession to Senior Citizen) को बहाल करने जा रहा है. इसके साथ ही पात्रता मानदंड में भी बदलाव को लेकर बात चल रही है.

रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है. इसके अलावा टिकट पर मिल रही रियायतों को सिर्फ कुछ कैटेगिरी तक ही सीमित रखा जाएगा. वहीं, पहले की बात करें तो पहले सभी कैटेगिरी के लोगों को रियायतें मिलती थीं.

 रेलवे बोर्ड ने बताया कि वह वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने का प्लान बना रही है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार है. फिलहाल अभी तक किसी भी नियम और शर्तों को तय नहीं किया गया है.

53 फीसदी मिलता है डिस्काउंट

रेल मंत्रालय (Ministry Of Railways) की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में सफर करने वाले सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है. इसके साथ ही दिव्यांगजनों, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस छूट के अलावा भी कई तरह की रियायतें मिलती हैं.

लोकसभा में रेलमंत्री से रेलवे कंसेशन को लेकर के सवाल किया गया कि क्या रेलवे फिर से ट्रेन टिकटों पर छूट की सुविधा देगा. इस पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है. इसके अलावा संसद से जुड़ी स्थाई समीति ने स्लापर और थर्ड एसी में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में कंसेशन देने का सुझाव दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ की पटरियों पर दौड़ेगी वंदेभारत, पीएम मोदी ने नागपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Share on Social Media देश की छठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार को आधिकारिक रूप से संचालन किया जाएगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इसे नागपुर (Nagpur) में हरी झंडी दिखा किया रवाना जहां से ये ट्रेन बिलासपुर (Bilaspur) के लिए रवाना होगी. देश की सबसे महत्वकांक्षी योजना […]

You May Like