जब कका को बच्चों ने प्यार से कहा भूपेश दादू बेमताटोली रोड को बनवा दो !

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 35 Second

रायपुर. मुख्यमंत्री युवाओं के बीच कका के संबोधन से लोकप्रिय हैं। आज सलियाटोली भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की बच्चों के बीच लोकप्रियता की प्यारी झलक देखने को मिली। दरअसल सलियाटोली के बच्चे भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में एक बैनर लेकर पहुंचे, जिसपर लिखा था ‘भूपेश दादू बेमताटोली रोड को बनवा दो !’

बच्चों के इस मासूमियत भरे अंदाज़ को देखकर मुख्यमंत्री बच्चों पर मुग्ध हो गए और उन्होंने तुरंत बेमताटोली सड़क निर्माण की घोषणा कर बच्चों की मांग को पूरा किया। मुख्यमंत्री ने बच्ची से बात भी की। लोयला अंग्रेजी मीडियम स्कूल की थर्ड क्लास की छात्रा श्रेया केरकेट्टा से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या मांग लेकर आए हो।

श्रेया ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि बेमताटोली में पीछे बस्ती तक सड़क बनाना है। मुख्यमंत्री ने श्रेया की यह मांग तुरंत पूरी करते हुए कहा ठीक है बेटा स्वीकृत करते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द सड़क बनाने के निर्देश दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में कोरोना के 666 नए मामले , 6 मौत... फिर भी कल से राहत!

Share on Social Mediaनई दिल्ली. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दैनिक कोविड मामलों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। यहां आज 666 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इससे पहले शनिवार को कोरोना के 1,447 मामले दर्ज किए गए।  […]