महिला ने स्पीड में चलाई कार और कुचल दी युवक को, मौत

Share on Social Media

रायपुर में शहर की एक महिला ने युवक को कार से कुचल दिया। युवक कॉलोनी के गेट के पास रखी कुर्सियों पर थोड़ी देर के लिए बैठा था, इसी समय आ रही तेज रफ्तार कार महिला से संभल न सकी और ये हादसा हुआ। इस हादसे में युवक की मौत हो गई है। यह घटना शहर के कबीर नगर इलाके की है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में काम करने वाले मृणाल परगनहिया रात के वक्त घर के बाहर टहल रहे थे। थोड़ी देर बाद वह गेट के पास रखी कुर्सियों पर बैठ गए, इतने में चित्रकूट परिसर में रहने वाली महिला वंदना उपवंशी अपनी कार लेकर कॉलोनी से बाहर निकली।
सड़क के मोड़ पर वंदना ने तेज रफ्तार कार मृणाल पर चढ़ा दी। पास खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने भागकर अपनी जान बचाई, मगर मृणाल को मौका नहीं मिला। कार बैंककर्मी पर चढ़ गई उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। बुरी तरह से जख्मी मृणाल की मौके पर ही मौत हो गई। वो 4 महीने पहले ही कांकेर से ट्रांसफर होकर रायपुर आए थे। यहां अपने परिवार के साथ रहते थे परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

अब इस घटना के बाद महिला फरार बताई जा रही है। कबीर नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। महिला की तलाश की जा रही है। पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे बेकाबू कार ने गेट के पास रखी कुर्सियों को टक्कर मारी। गार्ड ने कैसे अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनांदगाँव चित्रांश की टीम प्रदेश स्तरीय कायस्थ प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन 5 की विजेता बनी

Share on Social Media कायस्थ समाज के मीडिया प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि स्व. जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव (बाबूजी) की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कायस्थ समाज के युवाओँ के लिए कायस्थ प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन 30 मई से 5 जून तक किया गया । रविवार […]