हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Share on Social Media

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले कुछ महीनों से नाराज चल रहे थे। हार्दिक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस फैसले का जनता स्वागत करेगी। 15 दिन पहले राहुल गांधी की हार्दिक पटेल से बात भी हुई थी। गुजरात में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। वो आगे किस पार्टी में जाएंगे इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके हालिया बयानों के मुताबिक, वो भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

तीन साल में ही कांग्रेस से किनारा
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 12 मार्च 2019 को हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली थी। इसके बाद मात्र 19 महीने के सफर में हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन हार्दिक पटेल कांग्रेस आलाकमान के सामने लगातार अपनी मांगे उठाते रहे। हार्दिक ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं पर उसका करियर खराब करने का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइकिल चलाने में बंगाल तो कार-बाइक में गोवा आगे, जाने देश के अन्य राज्यों के हाल…

Share on Social Mediaअक्सर लोग सड़क पर ट्रैफिक देखकर यही कहते हैं कि अब हर किसी के पास कार और बाइक आ गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। आंकड़े बताते हैं कि भारत में 140 करोड़ की आबादी में केवल 7.5% परिवारों के पास ही कार है। ये आंकड़े 2019-2020 […]

You May Like