पाकिस्तान की नाव में हथियारों के जखीरे के साथ 10 गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर अरब सागर में एक पाकिस्तानी नाव से करीब 300 करोड़ रुपए की ड्रग्स और बड़ी मात्रा में हथियारों तथा गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया. यह पहला मौका है, जब समुद्री सीमा पर हथियार पकड़े गए हैं. एटीएस ने नाव पर सवार दस पाकिस्तानियों को गिरफ्तार कर लिया है.

अधिकारियों ने बताया कि 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात ऑपरेशन चलाया गया. भारतीय तट रक्षक बल ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास अपने पोत आइसीजीएस-अरिंजय को तैनात किया था. इसी दौरान पाकिस्तानियों ने ड्रग्स और हथियारों के साथ समुद्री सीमा से भारत में घुसने की कोशिश की. वे गुजरात के ओखा से देश की सीमा में प्रवेश कर रहे थे, लेकिन कोस्टगार्ड व गुजरात एटीएस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तानी नाव में 40 किलो ड्रग्स मिली. गुजरात की समुद्र सीमा में इससे पहले भी कई पाकिस्तानी नावों को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है, लेकिन पहली बार हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स जल्द लाॅन्च कर सकती है नैनो ईवी,  हो सकती हैं ये खूबियां

Share on Social Mediaऑटोमोबाइल दिग्गज टाटा मोटर्स ने नैनो को 2008 में लॉन्च किया था, जिसे दुनिया की सबसे सस्ती कार बताया गया था. दुर्भाग्य से, फ्लैगशिप कार अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी. नैनो की घटती लोकप्रियता और कम बिक्री के कारण कंपनी ने 2018 में इसे बंद कर […]

You May Like