हेलीकाफ्टर लेंडिंग के समय क्रैश हुआ विमान, सीएम ने व्यक्त की संवेदना

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 29 Second

राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बड़ा हादसा हो गया है। यहां देर शाम लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में दोनों पायलट कैप्टन जी.के. पंडा और कैप्टन ए. पी. श्रीवास्तव की मौत हो गई है। रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने हादसे की पुष्टि की है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने रायपुर के एयरपोर्ट में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृत पायलट कैप्टन जी.के. पंडा और कैप्टन ए. पी. श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश होने पर दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

याचिका खारिज: नहीं खुलेगा ताजमहल का गेट

Share on Social Mediaताजमहल के बंद 20 दरवाजों को खोलने की गुजारिश वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने आज अपराह्न सवा दो बजे मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर […]

You May Like