वन प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 20 हज़ार बढ़ा, सीएम को किए आभार प्रकट

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा, महासचिव संतोष तिवारी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 6-7 वर्षों में प्रबंधकों के पारिश्रमिक में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं हुई थी, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने हमारी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेकर प्रबन्धकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर सीधे 20 हजार रुपए कर दिया है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री के प्रति हमेशा आभारी रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे सत्य सांई संजीवनी अस्पताल

Share on Social Media विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री गौठान व गोधन न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर आयोजित है कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है पशुपालन का विकास तथा पशुधन की सेवा पशु चिकित्सकों […]

You May Like