स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्यालय भवन का भूमि पूजन

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 29 Second

रायपुर । स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव आज माध्यमिक शिक्षा मंडल, पेंशनबाड़ा कार्यालय परिसर में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्यालय कार्यालय भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री यादव ने कहा कि “जिस भाव से स्काउट एंड गाइड्स की स्थापना की गई थी, वह भाव सदैव बना रहना चाहिए। स्काउट गाइड हमें आनंद के साथ जीना सिखाता है। राज्य के सभी प्रशिक्षण संस्थानों को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्कृष्ट बनाया जाएगा।”

श्री यादव ने यह भी आश्वासन दिया कि आज भूमि पूजन संपन्न हुआ है और अगले एक वर्ष के भीतर राज्य कार्यालय, भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्काउट एवं गाइड आंदोलन के उद्देश्यों और युवा सशक्तिकरण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। अन्य विशिष्ट अतिथियों में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू, राज्य कोषाध्यक्ष श्री मुरलीधर शर्मा तथा  श्री जी. स्वामी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन राज्य सचिव, भारत स्काउट एंड गाइड्स श्री जितेंद्र कुमार साहू, ने दिया

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, श्रीमती सरिता पांडे (राज्य प्रशिक्षण आयुक्त), राज्य के विभिन्न जिलों से आए स्काउट गाइड सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ संचालनालय स्वास्थ्य में भी गूंजा राष्ट्रगीत

Share on Social Mediaरायपुर । राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य, नवा रायपुर परिसर देशभक्ति और उल्लास की भावना से गूंज उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने […]