Read Time:1 Minute, 6 Second
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर आमने आ रही है। यहां बारातियों से भरी एक कार पलट गई है। हादसे में 3 लोगों के मौत और 3 लोगों के गंभीर होबने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन गांव में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई है। घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 03 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। बारात में मस्तूरी थाना क्षेत्र के पचपेड़ी इलाके से मूलमुला थाना क्षेत्र के झूलन पकरिया आए हुए थे। दूल्हे की गाड़ी लेकर सैर सपाटे पर निकले थे, इस दौरान पकरिया के जंगल में यह घटना घटित हुई। यह भी बताया जा रहा है कि सभी नशे में धुत थे।
