छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर आमने आ रही है। यहां बारातियों से भरी एक कार पलट गई है। हादसे में 3 लोगों के मौत और 3 लोगों के गंभीर होबने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन गांव में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई है। घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 03 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। बारात में मस्तूरी थाना क्षेत्र के पचपेड़ी इलाके से मूलमुला थाना क्षेत्र के झूलन पकरिया आए हुए थे। दूल्हे की गाड़ी लेकर सैर सपाटे पर निकले थे, इस दौरान पकरिया के जंगल में यह घटना घटित हुई। यह भी बताया जा रहा है कि सभी नशे में धुत थे।
जल्द ही नए सीडीएस की हो सकती है नियुक्ति
Sun Apr 17 , 2022
Share on Social Mediaनए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त, दोनों तरह के सैन्य अधिकारियों के नाम पर विचार कर सकती है। यह पद पिछले साल आठ दिसंबर को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की एक हवाई हादसे में मौत […]
