सप्ताह भर देश में जारी राजनीतिक संकट का अंत रविवार को इमरान खान के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद हो गया, जिसमें प्रधानमंत्री के पद से उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद आज शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। नेशनल असेंबली में नए पीएम के चुनाव के दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सभी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। आज इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी ने ये भी एलान किया कि उनकी पार्टी के सभी सांसद सामूहिक इस्तीफा देंगे जिसका कई सांसदों ने विरोध किया।
खबरों के मुताबिक, नए प्रधानमंत्री के चुनाव के बाद आज ही शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। रात साढ़े आठ बजे प्रधानमंत्री शपथ ले सकते हैं।
आपको बता दें कि शहबाज तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं । नवाज शरीफ को साल 2017 में प्रधानमंत्री के के पद पर अयोग्य करार दिया गया था। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को देश के पीटीआइ की रैली में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद किया। रविवार से ही इमरान समर्थकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। पार्टी की यह रैली इमरान खान के समर्थन में निकाली गई। उल्लेखनीय है कि नेशनल असेंबली में विपक्ष की ओर से इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसमें उनकी सरकार हार गई।
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के समर्थकों ने यहां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर के बाहर प्रदर्शन किया। लंदन के एवनफील्ड इलाके में स्थित शरीफ के घर के बाहर पीटीआइ समर्थकों के जमा होने की खबर मिलते ही नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के समर्थक भी जुट गए। इसके बाद दोनों तरफ से एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की गई। धक्का-मुक्की भी हुई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। पीएमएल-एन बलूचिस्तान के पूर्व सूचना सचिव संतोष कुमार बुगती ने कहा कि शरीफ के घर के बाहर जमा भीड़ इमरान खान के खिलाफ नारे लगा रहे थी और उन्हें चोर बता रही थी।
