भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ ली

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 34 Second

भूपेंद्र पटेल ने गुजरात सीएम पद को शपथ ले ली है. उन्होंने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में शपथ लिया. उनके साथ उनकी सरकार के कई मंत्रियों ने भी कैबिनेट पद की शपथ ली है. भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से विधायक हैं. बीजेपी ने इस बार के चुनाव में उनके ही नेतृत्व में 156 सीटों के साथ रिकॉर्ड तोड़ जीत कायम की है. उन्होंने 2017 और 2022 में गुजरात में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे. वह मध्य गुजरात से आते हैं और वह अब तक दो बार के विधायक रह चुके हैं. बता दें कि भूपेंद्र पटेल पाटीदार समुदाय के  कडवा पटेल समाज से हैं, वह 2017 में ही पहली बार विधायक बने थे. वह उन नेताओं में शुमार हैं जिनकी साफ सुथरी छवि है और वह जनता के बीच के नेता माने जाते है.

भूपेंद्र सरकार में ये होंगे मंत्री

कानुभाई देसाइ, भानुबेन बाबरिया, मुलुभाई बेरा, बलवंत सिंह राजपूत,ऋषिकेश पटेल, हर्ष सांघवी, पुरुषोत्तम सोलंकी, राघवजी पटेल, कुंवरजी बावलिया और प्रफुल बायसेरिया.

भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार (BJP Government) के लिए जमीनी स्तर पर काम करने और संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी. भूपेंद्र पटेल को बतौर मुख्यमंत्री चुनावी वादों को पूरा करने के लिए वित्त जुटाना होगा. बीजेपी को अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कई हजार करोड़ रुपये सलाना खर्च करने होंगे. गुजरात पर पहले से ही कर्ज का बोझ है. बीजेपी की ओर से किए गए चुनावी वादों को समय पर पूरा करना एक बड़ी चुनौती है. आइये आपको बताते हैं चुनाव के दौरान बीजेपी की ओर से किए गए कुछ चुनावी वादों के बारे में.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

58,50,000 रूपयों की ठगी करने वाला ‘वकील’ गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर. प्रार्थी अनिल कुमार बंछोर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज करया कि उसका भिलाई दुर्ग में AKB Engineering  नाम से रजिस्टर्ड फर्म है तथा वह पेशे से इंजीनियर है. प्रार्थी का टिकरापारा क्षेत्र के रियो कॉम्प्लेक्स स्थित सी.डी.पी.एल सर्विसेज प्रा. लिमिटेड के निदेशकों सूरज विश्वकर्मा एवं […]