मौसम का मिजाज कल बदल सकता है, अगले तीन दिन में बढ़ेगा तापमान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ में बुधवार को फिर बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बरसात की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है, यह बरसात देर रात से कल सुबह तक हो सकती है। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।

रायपुर मौसम केंद्र ने बताया है, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इसकी ऊंचाई 1.5 किलोमीटर है। इसकी वजह से प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। अब बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने की संभावना है। ऐसे में बुधवार को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हाेने अथवा बूंदाबांदी की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहारा इंडिया के प्रमुख सहित 10 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, दुर्ग कोर्ट का आदेश

Share on Social Mediaदुर्ग कोतवाली पुलिस सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहित 10 लोगों के खिलाफ बुधवार को धारा 420, 409, 406 और 120बी के तहत केस दर्ज करेगी। सहारा इंडिया के प्रतियोगिता महोत्सव के अंतर्गत ईनामी राशि नहीं दिए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट […]