सहारा इंडिया के प्रमुख सहित 10 लोगों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, दुर्ग कोर्ट का आदेश

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 44 Second

दुर्ग कोतवाली पुलिस सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राय सहित 10 लोगों के खिलाफ बुधवार को धारा 420, 409, 406 और 120बी के तहत केस दर्ज करेगी। सहारा इंडिया के प्रतियोगिता महोत्सव के अंतर्गत ईनामी राशि नहीं दिए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए जिला कोर्ट दुर्ग ने सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन व प्रबंधक सहित 10 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में दुर्ग कोतवाली टीआई भूषण एक्का ने बताया कि आशीष नगर पश्चिम रिसाली निवासी शालिनी जैन (51 वर्ष) ने जिला न्यायालय दुर्ग में परिवाद पेश किया था। शालिनी के अधिवक्ता राजेंद्र जैन ने बताया कि सहारा इंडिया की प्रतियोगिता महोत्सव के अंतर्गत शालिनी जैन को 2 करोड़ 51 लाख की राशि दी जानी थी, जो कि नहीं दी जा रही है। इस मामले पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने सुब्रत राय सहारा सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य अपराधिक धाराओं में अपराध दर्ज करने के लिए दुर्ग कोतवाली पुलिस को आदेश दिया है।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज होगा मामला

कोतवाली टीआई के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर 23 फरवरी को सुब्रत राय सहाराश्री प्रबंध संचालक व चेयरमैन सहारा इंडिया निवासी गोमती नगर लखनऊ, ओम प्रकाश श्रीवास्तव उपसंचालक अलीगंज लखनऊ, अलख कुमार सिंह अधिशासी निदेशक अलीगंज लखनऊ, समरीन जैदी विभागाध्यक्ष सहारा फोरम सहारा इंडिया परिवार निवासी लखनऊ, सुधीर कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन अध्यक्ष सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड अलीगंज लखनऊ, विनय श्रीवास्तव तत्कालीन एरिया मैनेजर सहारा इंडिया जोनल ऑफिस प्रेस कॉम्पलेक्स रायपुर, मनोज पांडे तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक सहारा इंडिया पुलगांव रोड पद्मनाभपुर दुर्ग, आलोक सुहाने तत्कालीन शाखा प्रबंधक पद्मनाभपुर दुर्ग, जय प्रकाश सिंह तत्कालीन लिपिक पद्मनाभपुर दुर्ग, पप्पू यादव तत्कालीन लिपिक पद्मनाभपुर दुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

ये है मामला

पुलिस के मुताबिक शालिनी जैन 30 दिसंबर 2010 से सहारा इंडिया दुर्ग शाखा में अभिकर्ता(एजेंट) के रूप में कार्यरत थीं। सहारा इंडिया परिवार ने अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक प्रतियोगिता महोत्सव आयोजन 1 सितंबर 2015 से 30 सितंबर 2015 में करने की घोषणा की थी। इसके बाद उसने इसकी अवधि को बढ़ाकर 30 नवंबर से 30 मई 2016 तक कर दी थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांग छात्रा को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने किया बैट्री ट्राईसाईकिल भेंट

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड नम्बर 24 के धनेश्वरी साहू को बैटरी ट्राई साईकिलभेंट किया। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के जरूरतमंद व्यक्तियों और समितियों को आवश्यक वस्तुएँ भेंट की जा रही हैं,इसी कड़ी […]

You May Like