समुद्र में लापता पनडुब्बी टाइटन की तलाश के दौरान पानी के अंदर मिली आवाज

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 35 Second

कनाडा के विमान ने अटलांटिक महासागर के एक सुदूर क्षेत्र में टाइटैनिक के मलबे के पास लापता पनडुब्बी टाइटन की तलाश के दौरान पानी से आवाज आने का पता लगाया है. अमेरिकी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी.
नाडा के पी-3 विमान द्वारा आवाज का पता लगाने के बाद खोज अभियान के स्थान में तब्दीली की गई है. बचाव कर्मियों को अभी तक कुछ नहीं मिला, लेकिन तलाश अभियान जारी है. बचाव कर्मी तेजी से अभियान चला रहे हैं, क्योंकि इस पर गुरुवार तक ऑक्सीजन खत्म होने की आशंका है. यूएस एयर मोबिलिटी कमांड के एक प्रवक्ता ने बताया कि बफेलो, न्यूयॉर्क, सेंट जॉन्स, न्यूफाउंडलैंड से वाणिज्यिक पनडुब्बी और सहायक उपकरणों को ले जाने में मदद के लिए अमेरिकी सेना के तीन सी-17 परिवहन विमानों को तैनात किया गया है. कनाडा की सेना के अनुसार उसने एक गश्ती विमान और दो जहाज प्रदान किए, जिनमें से एक गोता लगाने वाली डाइविंग मेडिसिन में माहिर है. उसने टाइटन की किसी भी आवाज को सुनने के लिए सोनार प्लन को भी भेजा. अभी तक पनडुब्बी का पता नहीं चल पाया है इससे लोगों के मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है.
सलामती की उम्मीद जताई
पनडुब्बी पर सवार ब्रिटिश-पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद के मित्रों, शुभचिंतकों और सहकर्मियों ने उनकी और उनके बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई है. यह पर्यटक पनडुब्बी जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने के अभियान पर गई थी. एंग्रो कोर्प के उपाध्यक्ष 48 वर्षीय दाऊद और उनका 19 वर्षीय बेटा सुलेमान उन पांच लोगों में शामिल हैं, जो टाइटैनिक के मलबे के निकट लापता हो गए. दाऊद के परिवार ने उन्हें फोटोग्राफी का शौकीन बताया. उनका 19 साल का बेटा विश्वविद्यालय का छात्र है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की नवीन पहल

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने एक नवीन पहल की है. अपीलार्थी अब मोबाइल के द्वारा भी द्वितीय अपील की सुनवाई में जुड़ सकेंगे. इससे घर बैठे या अन्य किसी स्थान से अपीलार्थी सीधे द्वितीय अपील की सुनवाई में मोबाईल की सहायता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रह […]

You May Like