Tiktok ने भारत के सभी स्टॉफ को नौकरी से निकाला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

चीन कंपनी ByteDance ने अपने भारत में अपने ऐप टिकटॉक के सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा है कि 28 फरवरी उनका, इस कंपनी में आखिरी वर्किंग दिन था.

और इसके बदले में कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को 9 महीने का वेतन देगी. कंपनी के इस फैसले की की रिपोर्ट पर इकोनॉमिक टाइम्स ने खबर दी है. उसके बाद भी पीछे नहीं है. इस मामले से परिचित कुछ सूत्रों ने अखबार को जानकारी देते हुए बताया है कि Tiktok ने भारत में काम करने वाली पूरी टीम तो बर्खास्त कर दिया है.

40 कर्मचारियों को पिंक स्लिप

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते के शुरुआत में 40 लोगों को पिंक स्लिप दी गई है. साथ ही निकाले जाने वाले कर्चमारियों को कंपनी ने 9 महीने का वेतन देने की बात कही है. कर्मचारियों से यह भी कहा गया है कि अ नई जॉब तलाश करने के लिए कंपनी की तरफ से कुछ बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे. छंटनी की वजह पर कंपनी ने कहा है कि चीनी ऐप्स पर सरकार के रुख के कारण कंपनी भारत में अपने ऑपरेशन यानी काम को फिर से शुरू नहीं कर सकती है. हालांकि इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा भेजे गए सवाल पर टिकटॉक ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

केवल इंडिया के ही कर्मचारियों को क्यों निकाला

भारत सरकार ने टिकटॉक को 2020 में 300 चीनी ऐप को सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था, जिसके बाद इसे दोबारा लॉन्च नहीं किया गया. कंपनी का कहना है कि देश में इसे शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में कंपनी इंडिया के सभी कर्मचारियों को निकाल रही है.

कहां काम कर रहे थे कर्मचारी 

चीनी ऐप के भारत में बैन होने के बाद से सभी इंडिया के ज्यादातर कर्मचारी दुबई और ब्राजील के मार्केट में काम कर रहे थे. इंडिया में टिकटॉट बैन होने तक 200 मिलियन से अधिक यूजर्स थे. कंपनी देश को अपना सबसे बड़ा विदेशी बाजार समझ रही थी. हालांकि इसके प्रतिबंध होने के बाद इंस्टाग्राम ने रील्स पेश किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: देशी कट्टा के साथ आरोपी फैजल खान गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी […]