दक्षिण अफ्रीका से जल्द आएंगे 12 चीते

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. भारत ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 12 चीतों के स्थानांतरण के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है.

पर्यावरण मंत्रालय में एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 15 फरवरी तक सात नर और पांच मादा चीतों के कुनो पहुंचने की उम्मीद है. बता दें कि पिछले साल सितंबर में नाबीमिया से लाकर आठ चीते कुनो में छोड़े गए थे. दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण विभाग ने कहा कि एक दशक तक हर साल 12 चीतों को भेजने की योजना है. वहीं, भारत ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है.

अधिकारी के मुताबिक, पिछले साल जुलाई से 12 दक्षिण अफ्रीकी चीते पृथक-वास में हैं और उनके इस महीने कुनो पहुंचने की उम्मीद थी. लेकिन, दक्षिण अफ्रीका में कुछ प्रक्रियाओं में समय लगने के कारण उनके स्थानांतरण में देरी हुई. इन चीतों को लेकर विमान जोहानिसबर्ग हवाईअड्डे से उड़ान भरेगा.

अत्यधिक शिकार और आवास क्षेत्र की कमी से भारत में चीते पूरी तरह से लुप्त हो गए थे. आखिरी चीता छत्तीसगढ़ के कोरिया में देखा गया था. उसकी 1947 में मौत हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोर्ट ने जैकलीन को दी विदेश जाने की इजाजत

Share on Social Mediaदो सौ करोड़ रुपये के धनशोधन के मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिंस को विदेश जाने की अनुमति अदालत से मिल गई है. जैकलीन ने दुबई यात्रा की इजाजत अदालत से मांगी थी. पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक की अदालत ने जैकलीन को […]

You May Like